लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया, संवाददाता। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में चोरी की ताबड़तोड़ वारदातों से हड़कम्प मच गया। चोरों ने एक बाइक पर हाथ साफ किया। जबकि एक अन्य घटना में बंद पड़े घर को निशाना बनाया। तीसरी वारदात में चोरों ने जल जीवन मिशन के तहत लगी पानी की टंकी का सोलर पम्प सिस्टम पार कर दिया।

चोरी की घटनाएं धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के राजापुर मजरा कफारा निवासी लक्ष्मीकान्त दीक्षित की बाइक अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के बिन्जहा भटपुरवा कलां गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तीन नामजद लोगों पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। गांव निवासी प्रदीप मिश्रा के मुताबिक वह परिवार के साथ निजी काम से बाहर गया था और घर में ताला लगा हुआ था। बीती रात गां...