Lakhimpur Khiri News: धौरहरा में घाघरा नदी का कटान जारी, शारदा भी उफान पर
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 5 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया/ईसानगर। धौरहरा तहसील क्षेत्र में घटता-बढ़ता घाघरा नदी का जलस्तर नदी किनारे स्थित गांवों के बाशिदों के लिए मुसीबत बना हुआ है। बाढ़ से घरों तक पानी भर जाता है तो जलस्तर घटने के बाद कटान शुरू हो जाता है। चकदहा गांव में नदी किनारे बने 30 घर नदी के करार पर हैं। वहीं, गनापुर, डुन्डकी, ठुठवा और पचासा गांव में धीरे-धीरे हुए कटान में नदी ने किसानों की सैकड़ों बीघे जमीन काट ली है। गांव के आसपास चकमार्ग और खेतों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। धौरहरा तहसील क्षेत्र के ओझापुरवा के मजरा ठुठवा और पचासा गांव के रहने वाले मिश्रीलाल, विश्वम्भर, दुलारे, विनोद, सत्तन, गोविंद, शिवनाथ, रामवचन, विशोसर, अमित और पुत्तू के खेतों का आंशिक हिस्सा नदी में कट चुका है। यह भी पढ़ें- हाईवे किनारे तक पानी, खेत जलमग्न, फसलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.