Lakhimpur Khiri News: धौरहरा तहसील के उत्तरी गेट के बाहर से बाइक चोरी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 11 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा तहसील परिसर के उत्तरी गेट के बाहर सड़क किनारे खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली धौरहरा में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। ईसानगर थाना क्षेत्र के संडौरा कलां मजरा बेती सहदेव निवासी दीपचंद के अनुसार वह अपने पुत्र अंशू कुमार मिश्रा की स्पेलेंडर मोटरसाइकिल लेकर तहसील धौरहरा में पेशी के सिलसिले में आया था। उसने बाइक तहसील के उत्तरी गेट के बाहर सड़क किनारे खड़ी की और करीब 10 मिनट के लिए वकील के तख्त पर तारीख लेने चला गया। वापस आने पर बाइक गायब मिली। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.