Lakhimpur Khiri News: धौरहरा को रेल लाइन से जोड़ने की मांग, विधायक को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुरखीरी, अगस्त 25 -- Lakhimpur Khiri News: धौरहरा> धौरहरा क्षेत्र को रेल सुविधा से जोड़ने और नई रेल लाइन बिछाए जाने की मांग को लेकर सोमवार को नगरीय क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने आवाज बुलंद की। भाजपा नेताओं, नगर पंचायत चेयरमैन व सभासदों की मौजूदगी में रेल मंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी को सौंपा गया। विधायक ने ज्ञापन को रेल मंत्री तक पहुंचाने और इस संबंध में पत्र भेजने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में कहा कि मैलानी से पलिया, तिकुनिया, बिछिया, मिहींपुरवा और नानपारा होते हुए गोंडा तक छोटी लाइन की ट्रेन का संचालन होता रहा है। यह रेल मार्ग जंगल क्षेत्र से होकर गुजरता था। जंगल क्षेत्र में रेल संचालन के कारण आए दिन जंगली जीव-जंतुओं के ट्रेन की चपेट में आने की समस्या सामने आती रही है। इसी को देखते हुए केंद्रीय रेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.