Lakhimpur Khiri News: धौरहरा के आबादी क्षेत्र में पहुंचा मगरमच्छ, रेस्क्यू
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 29 -- Lakhimpur Khiri News: क्षेत्र के लालापुरवा स्थित सरोजिनी नगर, वार्ड नंबर दो में बुधवार शाम करीब 7:30 बजे आबादी क्षेत्र में मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में दहशत फैल गई। मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। इसके बाद मगरमच्छ को सुरक्षित वन रेंज ले जाया गया। वन विभाग की टीम की त्वरित कार्रवाई से लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं मगरमच्छ या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं और उसके नजदीक जाने या उसे पकड़ने का प्रयास न करें। सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.