Lakhimpur Khiri News: धारदार हथियार से दो बहनों पर हमला, एक जख्मी
लखीमपुरखीरी, अगस्त 11 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के रंगीलानगर में दो बहनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिसमें उनको चोट आई। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। इलाके के गांव रंगीलानगर निवासी नाजिर ने बताया कि नौ अगस्त को उसकी बहन साजमी को वारिस, नईम और सहीम ने पारिवारिक विवाद के चलते मारा पीटा। इसके बाद साजमी अपने मायके चली गई। सोमवार को साजमी और फिजा कपड़े लेने विपक्षी के यहां गई थीं तो विपक्षियों ने दोनों बहनों के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। विपक्षी नईम ने धारदार हथियार से साजमी और फिजा के सिर पर वार कर दिया। हमले में दोनों घायल हो गईं। घटना में फिजा की हालत गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.