Lakhimpur Khiri News: धारदार हथियारों से युवक पर हमला
लखीमपुरखीरी, जुलाई 16 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। सदर कोतवाली के मोहल्ला गंगोत्रीनगर निवासी युवक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि युवक को फोन करके बुलाया फिर उसकी पिटाई कर दी। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में मोहल्ला निवासी उत्तम तिवारी ने बताया कि बुधवार को उसके मोबाइल पर सलेमपुर कोन निवासी रिश्तेदार के लड़के का फोन आया और उसे पॉलिटेक्निक स्कूल सलेमपुर कोन बुलाया गया। पहुंचने पर देखा कि वहां पर सरवन कुमार, प्रियांशु शुक्ला उर्फ गोलू, सचिन कुमार उर्फ छोटू और रेखा शुक्ला उर्फ गोल्हा ने उस पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उसके नाक, आंख, सिर, पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.