लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: दक्षिण सोनारीपुर रेंज के गुलरा प्रक्षेत्र में अवैध रूप से धरती का फूल खोद रहे दो लोगों को वन विभाग की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से करीब 20 किलोग्राम धरती का फूल बरामद हुआ है। वन विभाग के मुताबिक, मानसून सत्र के दौरान वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए जंगलों में सघन पेट्रोलिंग की जा रही है। रविवार को जब गुलरा स्टाफ के वन दरोगा अनुराग और वन रक्षक भानू यादव बीट वाचरों के साथ गश्त पर थे, तभी उप प्रभागीय वनाधिकारी बेलरायां दीपक कुमार पांडे और क्षेत्रीय वन अधिकारी दक्षिण सोनारीपुर अखिलेश कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Gridih News: झरघट्टा पहुंची खाद्य सुरक्षा की टीम, खेत से जंगली मशरूम को हटवाया संयुक्त टीम ने जंगल के भीतर दो संदिग्धों को जमीन खोदते दे...