लखीमपुरखीरी, नवम्बर 6 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर, संवाददाता। दिवाली के पांच दिवसीय महापर्व के शुभारंभ से पहले ही शहर के बाजारों में जबरदस्त उत्साह और चमक देखने को मिल रही है। धनतेरस की पूर्व संध्या यानी गुरुवार को शहर के प्रमुख बाजार तैयार हो गए हैं। सर्राफा बाजार, कपड़ा मार्केट, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर बर्तनों की दुकानों तक हर तरफ खरीदारों की चहल-पहल है। व्यापारियों ने त्योहार के स्वागत के लिए खास तैयारियां की हैं। शुक्रवार को धनतेरस के पावन मौके पर बाजारों में भारी धनवर्षा होने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Madhepura News: धनतेरस पर सौ करोड़ से अधिक के कारोबार की संभावनाबाजारों में त्योहार की रौनक गुरुवार को शहर के अलग-अलग बाजारों में खरीदारी का माहौल देखते ही बन रहा था। ज्वैलरी शोरूम में नए डिजाइन के सोने-चांदी के आभूषण औ...