लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: दौलतापुर-सुरजीपुरवा संपर्क मार्ग पर पीडब्ल्यूडी के प्रस्तावित पचास फिट लंबे पुल का ग्रामीणों और किसानों ने विरोध किया है। इसके विरोध में उन्होंने एसडीएम को को ज्ञापन सौंपा। इसमें पुल निर्माण पर पुनर्विचार कर तकनीकी जांच कराने की मांग की गई है। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि संपर्क मार्ग पर पहले से बनी छोटी पुलिया की जगह करीब पचास फिट लंबा पुल बनवाया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक यह क्षेत्र शारदा नदी की बाढ़ से प्रभावित रहता है। बाढ़ का पानी नाले के जरिए इसी जगह से गुजरता है। पहले से बनी छोटी पुलिया से जल निकास संतुलित रहता था। यह भी पढ़ें- Banda News: पीडब्ल्यूडी ने रास्ते में खड़ी की दीवार, ग्रामीणों में रोष इससे आसपास के खेतों और आबादी को अपेक्षाकृत कम नुकसा...