Lakhimpur Khiri News: दो साल से बंद है देउवापुर स्कूल में बना शौचालय, नहीं मिल रही चाभी
लखीमपुरखीरी, जुलाई 18 -- Lakhimpur Khiri News: स्कूलों में दिव्यांग बच्चों के लिए अलग से शौचालय बनवाए गए हैं। लेकिन इनमें से कई स्कूलों के शौचालयों में ताला लटक रहा है। इससे दिव्यांगों को सुविधा नहीं मिल रही है। शहर के पास के ही देउवापुर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए बनवाया गया शौचालय करीब दो साल से बंद है। स्कूल के शिक्षकों ने कई बार प्रधान व सचिव से शौचालय का ताला खुलवाने को कहा लेकिन अब तक ताला नहीं खुला है। बताया जाता है कि इस शौचालय में पड़े ताला की चाभी नहीं मिल रही है। हजारों रुपए खर्च कर दिव्यांग बच्चों के लिए बनवाया गया शौचालय शोपीस बना है। वहीं बताया जाता है कि इसी तरह से कई स्कूलों में बनवाए गए शौचालय भी बंद हैं। इस बारे में जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि शौचालय में ताला पड़ा है इसकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.