Lakhimpur Khiri News: दो वारंटी गिरफ्तार, भेजा चालान
लखीमपुरखीरी, जुलाई 11 -- Lakhimpur Khiri News: वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना फरधान पुलिस ने शुक्रवार को दो वारंटी गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस टीम ने ग्राम पट्टीपुरवा निवासी मोहन पुत्र देवी दयाल और सोम पुत्र गोवर्धन को उनके घर के बाहर से गिरफ्तार किया। मोहन वर्ष 2016 के मुकदमे और सोम वर्ष 2021 के मुकदमे में न्यायालय से जारी वारंट के चलते फरार चल रहे थे। दोनों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजबहादुर सिंह, कांस्टेबल सतपाल सिंह, रिजुल प्रताप और उदय कुमार शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका : पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Garhwa News: कई वर्षों से फरार चल रहे सात वारंटी गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.