Lakhimpur Khiri News: दो लाख की नकदी और जेवर लेकर किशोरी प्रेमी संग फरार
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया,संवाददाता।ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी प्रेमी के साथ फरार हो गई। किशोरी अपने घर से दो लाख रुपए की नकदी और लाखों रुपयों की कीमत के जेवर भी साथ ले गई। किशोरी के पिता ने पड़ोसी गांव के युवक पर केस दर्ज कराया है।गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बीती आधी रात के वक्त जब घर के सभी लोग सो रहे थे। उसी दौरान उसकी 17 साल की बेटी ने घर में रखे दो लाख रुपये और सोने चांदी के जेवरात लेकर गायब हो गई। किशोरी के पिता ने पड़ोसी गांव के युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। ईसानगर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की बरामदगी की कोशिश की जा रही है। थानाध्यक्ष ने पीड़ित को भरोसा दिया है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.