लखीमपुरखीरी, सितम्बर 9 -- Lakhimpur Khiri News: निघासन। सर्किल की दो अलग-अलग जगहों से महिलाओं से नाक के फूल छीनने की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया। उसके कब्जे से दो नाक के फूल और वारदात में शामिल एक बाइक बरामद की है। दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज थी। कोतवाल जीएन सिंह ने बुधवार को पुलिसकर्मियों के साथ गुलरीपुरवा निवासी श्यामजी उर्फ छोटकऊ को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से सोने के दो नाक के फूल बरामद हुए। सीओ शिवम कुमार ने बताया कि सिंगाही थाने के ऐली गांव और निघासन कोतवाली के सुक्खनपुरवा में महिलाओं से नाक के फूल लूटने की घटनाएं हुई थीं। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: मंगलसूत्र छीनने वाला मिर्जापुर का आरोपित धराया इनके खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...