Lakhimpur Khiri News: दो बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत, चार घायल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: ढखेरवा, संवाददाता। निघासन हाईवे पर टांडा पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर पीछे बैठा बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार अन्य लोग भी घायल हो गये।घटना बुधवार दोपहर हुई। निघासन कोतवाली इलाके के बैलहा के मजरा कोदीपुरवा निवासी 75 वर्षीय भगवानदीन गांव के ही गुल्ले की बाइक पर सवार होकर ढखेरवा की ओर जा रहा था। ढखेरवा निघासन हाईवे पर टांडा पुलिया मोड़ के पास सामने से आ रही बाइक और गुल्ले की बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। सामने वाली बाइक पर तीन लोग सवार थे। टक्कर होते ही दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। दूसरी बाइक पर निघासन कोतवाली इलाके के हरसिंहपुर निवासी शरीफ, जमीदार और शफीकुनन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.