Lakhimpur Khiri News: दो बाइकों की भिड़ंत में चार घायल, एक की हालत गंभीर
लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: औरंगाबाद, संवाददाता। औरंगाबाद-मोहम्मदी मार्ग पर गुरुद्वारे के समीप शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।मितौली थाना क्षेत्र के रहताहरि गांव निवासी शिवांशु पुत्र नरेश और विकास पुत्र रघुवीर बाइक से मोहम्मदी से मितौली की ओर जा रहे थे। वहीं दूसरी बाइक पर महोली थाना क्षेत्र के तकिया चौराहा कटहरा निवासी शिवकुमार पुत्र हरिवंश और आयुष पुत्र शिवकुमार मोहम्मदी की ओर जा रहे थे। गुरुद्वारे के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही औरंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल शिवकुमार और आयुष को उपचार के लिए शाहजहांपुर भेज दिया। वहीं शिवांशु और विकास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.