Lakhimpur Khiri News: दो बाइकों की टक्कर में वृद्ध की मौत, तीन गंभीर घायल
लखीमपुरखीरी, अगस्त 19 -- Lakhimpur Khiri News: बरवर, संवाददाता। क्षेत्र के बरबर-जहानीखेड़ा मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य तीन घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना मितौली क्षेत्र के ग्राम ललौआ निवासी छोटेलाल (60) पुत्र गिदई अपने भतीजे अनिल पुत्र दयाराम की बाइक पर सवार होकर गांव सुनौरा जा रहे थे। छोटेलाल अपनी पुत्री दुर्गा के घर सावन का पार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.