Lakhimpur Khiri News: दो बाइकों की टक्कर में चार घायल
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 24 -- Lakhimpur Khiri News: महेशपुर। थाना हैदराबाद के अन्तर्गत झारा मोड़ के पास दो बाइकें आपस मे टकरा गई। जिसमे चार लोग घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से गोला सीएचसी भिजवाया। यह हादसा गोला मोहम्मदी स्टेट हाई वे पर शनिवार की सबेरे करीब नौ बजे हुआ। गोला के सनशाइन अस्पताल के पास रहने वाले रोहित पुत्र हरिशंकर अपने घर से झारा स्कूल बाइक से आ रहे थे कि जैसे ही इनकी बाइक झारा मोड़ पर पहुंची ही थी कि गोला की ओर से ही एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर रोहित पुत्र पेमन लाल निवासी नेमपुर, रिंकू पुत्र मुन्ना लाल, कन्हैया पुत्र श्रीचंद्र निवासी छतौनिया काम करने के लिए अशर्फीगंज जा रहे थे। इनकी बाइक पीछे से टकरा गई। दोनों बाइको की टक्कर मे चारो लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारो घायलों को गोला सीएचसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.