लखीमपुरखीरी, नवम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। थाना हैदराबाद क्षेत्र में सोमवार दोपहर अजान घरथनिया रोड पर इमलिया गांव के निकट दो बाइकों की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घायलों को ई रिक्शा से सीएचसी लाया गया। बताते हैं कि दुर्घटना दोपहर बाद करीब 3:30 बजे हुई। घायलों की पहचान अर्जुन कुमार (34) पुत्र कमलेश कुमार निवासी टीकरा जार थाना इमलिया सुल्तानपुर जिला सीतापुर और अमित कुमार (35) पुत्र कमलेश कुमार निवासी गांव कस्ता थाना मितौली के रूप में हुई है।बताते हैं कि अर्जुन कुमार बाइक से गोला क्षेत्र के राजेपुर स्थित अपनी ससुराल गया था। वहां से वापस लौटते समय इमलिया गांव के पास सामने से अजान का दशहरा मेला देखने जा रहे अ...