लखीमपुरखीरी, जुलाई 16 -- Lakhimpur Khiri News: भीखमपुर। मितौली क्षेत्र के कस्ता भीखमपुर मार्ग के गांव वीरमपुर टंकी पर आमने-सामने दो बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों मोटरसाइकिल पर सवार सहायक अध्यापक समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची डायल 112व मितौली पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा। जानकारी अनुसार मितौली थाना क्षेत्र के गांव वीरमपुर निवासी 22 वर्षीय दानिश व 20 वर्षीय पंकज कस्ता तरफ से वीरमपुर घर आ रहे थे । वहीं नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव कुटरी निवासी सहायक अध्यापक 32 वर्षीय दिलीप कुमार वर्मा सुबह गोला से विद्यालय सरैया जा रहे थे। वीरमपुर टंकी पर कस्ता तरफ से आ रही बाइक से उनकी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से अध्यापक दिलीप व दूसरी बाइक सवार दानिश व पंकज तीनों गंभीर घायल ह...