Lakhimpur Khiri News: दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने की शांति भंग की कार्रवाई
लखीमपुरखीरी, जुलाई 6 -- Lakhimpur Khiri News: थाना क्षेत्र के धौरहरा खुर्द स्थित एक निजी अस्पताल में शनिवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद के बाद लाठी-डंडे चल गए। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम आधारपुर निवासी आशुतोष वर्मा अपने चचेरे भाई नमन वर्मा का इलाज कराने धौरहरा खुर्द स्थित कन्हैया हेल्थ केयर पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए अस्पताल संचालक डॉ. विरला वर्मा के साथ भी मारपीट हुई। अस्पताल में तोड़फोड़ होने और नुकसान पहुंचने का भी आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष निराला तिवारी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.