Lakhimpur Khiri News: दो नीलगायों की मौत में बिजली के करंट की पुष्टि
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 12 -- Lakhimpur Khiri News: सिकंदराबाद। वनरेंज महेशपुर की बिलहरी बीट में बिजली का करंट बिछाकर वन्यजीवों का शिकार करने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने जंगली शूकर का मांस बेचते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वन्यजीवों का शिकार करने की बात स्वीकार की है। उधर मदारपुर बसही और कोडरी गांव की सीमा पर मिले दो मृत नीलगायों के पोस्टमार्टम में भी करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई है। जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम ने बिलहरी बीट के मदारपुर बसही निवासी दिनेश कुमार को कैमहरी गांव में जंगली शूकर का मांस बेचते हुए पकड़ा। विभागीय पूछताछ में आरोपी ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर बिजली का करंट बिछाकर जंगली जानवरों का शिकार करने की बात बताई। वन विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.