Lakhimpur Khiri News: दो दिन बाद सावन, तीर्थ कुंड पड़ा सूखा
लखीमपुरखीरी, जुलाई 28 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। छोटी काशी गोला में सावन मेला शुरू होने में अब केवल दो दिन शेष रह गए हैं लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माने जाने वाले तीर्थ कुण्ड का निर्माण कार्य अब भी अधूरा पड़ा है। निर्माण की धीमी रफ्तार के चलते इस बार लाखों शिवभक्त तीर्थ कुण्ड के पवित्र जल से स्नान और आचमन की परंपरा से वंचित रह सकते हैं। मौके पर अभी भी निर्माण कार्य जारी है। परिसर में कई स्थानों पर निर्माण सामग्री और मशीनें खड़ी हैं। इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था संगीत प्रणाली सौंदर्यीकरण और अन्य आवश्यक कार्य भी अधूरे हैं। ऐसे में सावन मेले से पहले निर्माण पूरा होना मुश्किल नजर आ रहा है। हर वर्ष सावन में दूर दराज़ से आने वाले श्रद्धालु शिव मंदिर में जलाभिषेक से पूर्व तीर्थ कुण्ड में स्नान कर और पवित्र जल से आचमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.