Lakhimpur Khiri News: दो जिलों के बीच फंसा ऑपरेशन टाइगर, संयुक्त टीम बनाने की तैयारी
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 19 -- Lakhimpur Khiri News: मैगलगंज। बीते दिनों एनएच-30 पर एक कार से टकराकर भागे बाघ को पकड़ने का अभियान अब दो जिलों की वन सीमाओं के बीच फंस गया है। बाघ की लगातार बदलती लोकेशन को देखते हुए वन विभाग अब हरदोई और खीरी वन प्रभाग की एक संयुक्त टीम बनाकर ऑपरेशन टाइगर को आगे बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है। घटना के बाद शुरुआती दौर में बाघ की मौजूदगी हरदोई जिले के पिहानी वन प्रभाग क्षेत्र में पाई गई थी, जहां वन विभाग की टीमें उसे ट्रैक कर रेस्क्यू करने का प्रयास कर रही थीं। हालांकि, बीते 24 घंटों के भीतर बाघ ने अपना ठिकाना बदल लिया है। ताजा पगमार्क और लोकेशन के आधार पर बाघ अब सीमा पार कर दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मैगलगंज रेंज में दाखिल हो गया है। दो अलग-अलग वन प्रभागों के बीच बाघ की आवाजाही से रेस्क्यू अभियान में तकनीकी और समन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.