Lakhimpur Khiri News: दो गांवों में चोरों ने पार किया सामान
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 2 -- Lakhimpur Khiri News: बम्हनपुर। मझगईं थाने के दो अलग-अलग गांवों में चोरों ने एक ही रात दो जगह चोरी कर ली। शनिवार की रात गंगाबेहड़ गांव के नेकीराम यादव के घर पहुंचे चोर उनके घर के हैंडपंप में लगा टुल्लू पंप पाइप समेत उखाड़ने के साथ ही छप्पर के नीचे खड़ी एक साइकिल भी चुरा ले गए। सुबह उनको इसकी जानकारी हुई। इसी रात पिरथीपुरवा चौराहे के श्रीगणेश इंटरलाकिंग प्लांट से चोर एक खाली और एक केमिकल भरा ड्रम उठा ले गए। चोर प्लांट की मोटर में लगा पाइप भी पार कर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.