लखीमपुरखीरी, अगस्त 13 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। जिले में गुरुवार को दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। सुबह से ही जारी तेज धूप और बेहाल करने वाली उमस के बीच आसमान में अचानक काले बादलों का डेरा जम गया और देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। इस झमाझम बारिश के चलते तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बीते कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली है। गोला इलाके में मौसम के बदलाव का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला। यहां लगभग एक घंटे तक बिना रुके तेज बारिश हुई। वहीं दूसरी तरफ ठंडी हवाओं ने पूरी तरह से मौसम को सुहावना बना दिया। गोला के साथ-साथ बिजुआ और भीरा क्षेत्रों में भी अच्छी बारिश दर्ज की गई। इन इलाकों में हुई बारिश से तापमान में आई गिरावट ने स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत दी। मौसम के...