Lakhimpur Khiri News: देहरादून में डूबकर किशोर की मौत
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- Lakhimpur Khiri News: चपरतला। पसगवां थाना क्षेत्र के पीपरोला कुंवरपुर निवासी सोनू के 14 वर्षीय पुत्र केपी मौर्य की देहरादून में माइनर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि सोनू काफी समय से अपने परिवार के साथ देहरादून की एक फैक्ट्री में काम करते हैं और परिवार फैक्ट्री के समीप ही रहता है। घर से कुछ दूरी पर स्थित माइनर में केपी मौर्य नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। काफी प्रयास के बाद उसका शव बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद किशोर का शव पैतृक गांव पीपरोला कुंवरपुर लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। 14 वर्षीय केपी की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.