लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 26 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद का पंचम वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विधायक अमन गिरि ने शिरकत कर वीर सैनिकों और पूर्व सैनिकों के त्याग बलिदान और राष्ट्रसेवा को नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल वीरेंद्र सिंह तोमर रहे। विधायक अमन गिरि ने कहा कि देश की रक्षा और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों का अदम्य साहस त्याग और बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर है। विधायक ने कार्यक्रम में मौजूद पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान की सराहना की। वार्षिकोत्सव का उद्देश्य पूर्व सैनिकों के सम्मान के साथ राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करना रहा। कार्यक्रम में परिषद के संरक्षक राजेश्वर सिंह, अध्यक्ष वीरेंद्र क...