लखीमपुरखीरी, सितम्बर 30 -- Lakhimpur Khiri News: स्टेट कैरिज परमिट से सम्बद्ध निजी बसों के रूट पर अवैध रूप से वाहनों के संचालन के विरोध में पलिया बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में कई बस ऑपरेटर यूनियनों ने हड़ताल की है। दूसरे दिन सोमवार को यूनियन के लोग एआरटीओ ऑफिस पहुंचे और वहां बसों के कागज सरेंडर करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद शहर के पलिया बस अड्डा पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए गुस्सा जाहिर किया। दो दिनों से बसें न चलने से यात्रियों को परेशानी हो रही है। बस ऑपरेटरों ने कहा कि हाईवे पर ई-रिक्शा, सीएनजी ऑटो, प्राइवेट नंबर की वैन सवारियों को जबरन बिठाते है, जिससे उनकी बसों को सवारियां नहीं मिल पाती। यह भी पढ़ें- हाईवे पर अवैध वाहनों के संचालन से आक्रोश, बस ऑपरेटरों ने किया कागज सरेंडर का ऐलान, पहुंचे एआरटीओ ऑफिस लगातार नुकसान होने से बीमा...