लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 19 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। मेडिकल कालेज में ट्रॉमा मैनेजमेंट विषय पर एक शैक्षणिक संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य आकस्मिक चोटों से प्रभावित मरीजों के त्वरित इलाज व प्रभावी प्रबंधन के प्रति डाक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को जागरूक किया गया। प्राचार्य प्रो. डॉ. वाणी गुप्ता ने कहा कि दुर्घटना के बाद का प्रत्येक मिनट अनमोल होता है। समय पर सही उपचार न केवल किसी व्यक्ति का जीवन बचा सकता है, बल्कि उसे स्थायी दिव्यांगता से भी बचा सकता है। सीएमएस डॉ. आर के कोली ने दुर्घटना के पहले 60 मिनट गोल्डन आवर का महत्त्व बताया। कहा कि इस अवधि में त्वरित पहचान, प्राथमिक उपचार एवं उचित चिकित्सा प्रबंधन से मरीज की जान बचाने की संभावना काफी बढ़ जाती है। इसके बाद डॉ. प्रेम राज सिंह, प्रोफेसर एवं मुख्य चिकित्सा अधी...