लखीमपुरखीरी, नवम्बर 28 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। गुरुवार को दुधवा रोड पर सामने आया, जहां साइकिल से घर जा रहे युवक का बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल छीन लिया। नगर के मोहल्ला इकरामनगर निवासी इकलाख हुसैन पुत्र सब्बीर हुसैन गुरुवार को साइकिल से अपने घर खाना खाने जा रहे थे। वह दुधवा रोड स्थित एडमांटन स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने अचानक झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इससे पहले कि पीड़ित कुछ समझ पाता, दोनों आरोपी बाइक से मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पीड़ित परेशान रह गया। घटना के बाद इकलाख हुसैन कोतवाली पहुंचे और पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...