लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 28 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व में संरक्षित वन क्षेत्र और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग की ओर से गश्त और निगरानी अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में वन विभाग की टीम ने संरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से मछली का शिकार करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन के निर्देशन में वनकर्मियों की टीमें जंगलों और जल स्रोतों की लगातार निगरानी कर रही हैं। इसी दौरान गश्त कर रही टीम ने संरक्षित क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे एक व्यक्ति को पकड़ लिया। वन विभाग ने अभियुक्त के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है। पार्क प्रशासन न...