लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व के पलिया स्थित मुख्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उपनिदेशक जगदीश आर. के दिशा-निर्देशन में ध्वजारोहण के बाद दोनों महापुरुषों के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर 2 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले वन्यजीव सप्ताह का भी शुभारंभ हुआ। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मुख्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और पॉलीथिन मुक्त पर्यावरण का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- रन फॉर डीएवी' से गूँजा स्वच्छता और राष्ट्रसेवा का संदेशवन्यजीव संरक्षण वन्यजीव संरक्षण के साथ पर्यावरण स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स...