लखीमपुरखीरी, जुलाई 24 -- Lakhimpur Khiri News: पलियांकलां। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस के चालक के साथ दुधवा बैरियर के पास एक प्राइवेट टैक्सी चालक नें गाली-गलौज, मारपीट का प्रयास और धमकी देने का मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की गौरीफंटा-जयपुर सेवा पर तैनात चालक रोहित तिवारी (गोला डिपो) बस लेकर जयपुर जा रहे थे। रास्ते में दुधवा के निकट पहुंचने पर पीछे से आ रही एक प्राइवेट टैक्सी के चालक ने आगे निकलने के लिए साइड मांगी। सड़क के दोनों ओर गहरे गड्ढे और पानी भरा होने के कारण रोडवेज चालक तुरंत साइड नहीं दे सका। इसी बात से नाराज होकर टैक्सी चालक ने दुधवा बैरियर पर बस के रुकते ही नीचे उतरकर रोडवेज स्टाफ के साथ अभद्रता शुरू कर दी। रोडवेज स्टाफ ने जब टैक्सी चालक को शांत कराने का प्रयास किया और बताया कि जंगल के अंदर सुरक्षा कारणों स...