लखीमपुरखीरी, नवम्बर 1 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। विश्व प्रसिद्ध दुधवा नेशनल पार्क का नया पर्यटन सत्र रविवार से पर्यटकों के लिए विधिवत रूप से शुरू हो गया है। रविवार को पलिया विधायक रोमी साहनी ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर सत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जंगल सफारी रूट का फीता काटकर उद्घाटन किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रोमी साहनी ने दुधवा की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जैव विविधता की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि दुधवा न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश की अनमोल प्राकृतिक धरोहर है। यहाँ का शांत वातावरण, घने जंगल और दुर्लभ वन्यजीव हर साल देश-विदेश के सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: पीटीआर पर्यटकों की मेजबानी को तैयार, आज खुलेंगे द्वार उन्होंने पर्यटकों से पर्...