Lakhimpur Khiri News: दुधवा गेट पर किसानों का धरना जारी
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 6 -- Lakhimpur Khiri News: पलियाकलां। जंगली शूकरों से फसल बचाने और बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर दुधवा मुख्यालय के गेट पर किसानों का धरना सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। किसान यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान धरने पर डटे रहे और वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। किसानों का आरोप है कि जंगली शूकरों के झुंड लगातार खेतों में घुसकर धान और गन्ने की फसल को तहस-नहस कर रहे हैं। इससे सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। किसानों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: रात में भी डटे रहे किसान, अनिश्चितकालीन धरना रहा जारी रविवार से शुरू हुए धरने में किसानों ने साफ कर दिया कि अब महज मौखिक आश्वासन से काम नहीं चलेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.