Lakhimpur Khiri News: दुकान से बैट्री पार कर ले गए चोर
लखीमपुरखीरी, अगस्त 29 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। शहर की नई बाईपास रोड स्थित पान पुड़िया की दुकान से शुक्रवार को उचक्का रोशनी के लिए लगी बैट्री चोरी कर ले गया। चोरी गई बैटरी की कीमत करीब तीन हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शहर के मोहल्ला मुन्नूगंज निवासी अभिषेक वर्मा की नई बाईपास रोड पर पान पुड़िया की दुकान है। शुक्रवार को वह दुकान पर ग्राहकों को सामान देने में व्यस्त थे। इसी बीच मौका पाकर एक उचक्का दुकान पर रोशनी के लिए लगी बैटरी पार कर ले गया। कुछ देर बाद अभिषेक की नजर बैट्री पर पड़ी तो वह गायब मिली। उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। अभिषेक के मुताबिक चोरी गई बैटरी की कीमत करीब तीन हजार रुपये है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बैटरी बरामद करने और आरोपी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.