Lakhimpur Khiri News: दुकान में लगी आग, दो स्कूटी और लिथियम बैटरियां जलीं
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। बांकेगंज रोड स्थित श्री ओम लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी की दुकान में बुधवार दोपहर अचानक आग लग गई। दुकान स्वामी विनय पुत्र रामरतन किसी काम से बाहर गए थे, जबकि बुधवार होने के कारण दुकान बंद थी। करीब 12 बजे पड़ोसियों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा। उन्होंने तत्काल फायर ब्रिगेड और दुकान स्वामी को सूचना दी। सूचना पर फायर ब्रिगेड अधिकारी सुरेंद्र कुमार शिंदे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखी दो स्कूटी लिथियम बैटरियां और अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान में बिजली का कनेक्शन भी नहीं था। ऐसे में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.