Lakhimpur Khiri News: दिव्यांग महिला से मारपीट में पांच नामजद
लखीमपुरखीरी, जुलाई 29 -- Lakhimpur Khiri News: कोतवाली क्षेत्र के कालीचरनपुर निवासी दिव्यांग महिला की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मारपीट गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता सुनीता देवी का आरोप है कि 25 जुलाई की शाम करीब चार बजे आरोपी एक राय होकर पहुंचे और उसके और उसकी पुत्री के साथ मारपीट की। घटना में दोनों को चोटें आईं। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.