लखीमपुरखीरी, सितम्बर 25 -- Lakhimpur Khiri News: ग्राम पटिहन स्थित कब्रिस्तान मोड़ के पास गुरुवार शाम बाइक सवार दो युवकों ने ऑटो सवार महिला का जेवरों से भरा बैग झपट लिया और फरार हो गए। महिला के मुताबिक बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के आभूषण थे। सूचना मिलते ही डायल-112 और पलिया कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सुमेरनगर निवासी सावित्री देवी पत्नी देवेंद्र सिंह गुरुवार को पलिया से करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर खरीदकर ऑटो से घर लौट रही थीं। आरोप है कि पलिया से ही बाइक सवार दो युवक उनका पीछा कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे पटिहन स्थित कब्रिस्तान मोड़ के पास पहुंचने पर बाइक सवारों ने हॉर्न देकर ऑटो चालक से रास्ता मांगा। यह भी पढ़ें- Chapra News: इसुआपुर के बर्तन दुकान में लाखों के सामान की चोरी ऑटो धीमा होते ही ...