Lakhimpur Khiri News: दिनदहाड़े महिला से जेवर लूटकर भागे बदमाश
लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: पसगवां और उचौलिया थाना क्षेत्र की सीमा पर कुतुबपुर-सेंडा मार्ग पर बुधवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने दंपति को रोककर महिला से सोने के कुंडल और नाक की नथ की लूट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव बढ़ैंया रामशंकर ने बताया कि वह बुधवार को अपनी पत्नी राखी देवी के साथ जंगबहादुरगंज कस्बे में दांत की दवा लेने गए थे। दोपहर करीब दो बजे लौटते समय कुतुबपुर-सेंडा मार्ग पर पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। विरोध करने पर दोनों को गिरा दिया। इसके बाद बदमाशों ने पति की जेब टटोली और महिला के कानों के कुंडल तथा नाक की नथ छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उचौलिया और पसगवां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.