Lakhimpur Khiri News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में 10 पर मुकदमा
लखीमपुरखीरी, नवम्बर 15 -- Lakhimpur Khiri News: संसारपुर। पढुआ थाना क्षेत्र की ढखेरवा पुलिस चौकी अंतर्गत मुड़ियापुरवा (पोस्ट दुलही) में दहेज की मांग को लेकर एक गर्भवती नवविवाहिता के साथ मारपीट व प्रताड़ना का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुड़ियापुरवा निवासी किरन देवी ने पढुआ पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका विवाह अप्रैल 2026 में जगदम्बा प्रसाद के साथ हुआ था। विवाह के समय मायके वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार पर्याप्त दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति जगदम्बा प्रसाद, जेठ संजय, रामखिलावन व रंगीलाल, जेठानी अनीता पत्नी संजय व लक्ष्मी पत्नी रंगीलाल, ननद लक्ष्मी पुत्री चंद्रभाल और ननदोई रामकिशोर अतिरिक्त दहेज के रूप में एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.