Lakhimpur Khiri News: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप
लखीमपुरखीरी, जुलाई 22 -- Lakhimpur Khiri News: नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी एक विवाहिता ने अपने पति सास और ससुर पर दहेज की मांग को लेकर मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। शहर के मोहल्ला गढ़ी निवासी हसरतुन पत्नी रशीद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि करीब दो वर्ष पूर्व उसका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज से रशीद पुत्र रईस निवासी मोहल्ला गढ़ी के साथ हुआ था। विवाह के समय मायके पक्ष ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज और घरेलू सामान दिया था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद से पति, ससुर रईस और सास दहेज से असंतुष्ट होकर अतिरिक्त घरेलू सामान और बाइक की मांग करने लगे। पीड़िता का कहना है कि मांग पूरी न होने पर उसे आए दिन गाली गलौज कर मारपीट की जाती थी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.