Lakhimpur Khiri News: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, दांत तोड़ने का आरोप
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: खमरिया। धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गुलरिया तालुके अमेठी गांव निवासी प्रिया जायसवाल ने सास, ससुर और पति पर मारपीट कर घायल करने और अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में प्रिया ने बताया कि बीती शाम बर्तन के लेनदेन को लेकर सास गीता देवी से कहासुनी हो गई। इसे लेकर सास आग बबूला हो गई। आरोप है कि इसके बाद सास गीता देवी, ससुर बृजमोहन और पति मुकेश उर्फ रिंकू ने बाल खींचकर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न करते रहते थे। प्रिया का आरोप है कि मारपीट में दांत का एक हिस्सा टूटने के साथ शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। पीड़िता ने धौरहरा कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.