Lakhimpur Khiri News: दहेज की खातिर विवाहिता को पीटकर जंगल में छोड़ने का आरोप
लखीमपुरखीरी, जुलाई 23 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ। दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के जमैयतपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के पति सास और ससुर पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने मारपीट करने और उसका स्त्रीधन छीनकर जंगल में छोड़ देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जमैयतपुर निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी पुत्री खुशबू देवी का विवाह 8 मई को मैलानी थाना क्षेत्र के बरौछा निवासी मनोज कुमार के साथ किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति, सास और ससुर अतिरिक्त दहेज के रूप में 12 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उनकी पुत्री को लगातार मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा। आरोप है कि बुधवार को आरोपियों ने खुशबू देवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.