Lakhimpur Khiri News: दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत सात नामजद
लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- Lakhimpur Khiri News: गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। करीब 19 साल पहले हुई शादी के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।अर्जुननगर कॉलोनी निवासी जीतेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बहन मीनू देवी का विवाह करीब 19 वर्ष पहले मैगलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम दखौरा निवासी कुलदीप सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के करीब दो वर्ष बाद पति समेत ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मीनू को लगातार शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इससे उसकी मानसिक स्थिति भी प्रभावित होने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित भाई ने बहन के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.