लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- Lakhimpur Khiri News: दसवां मेला व ताजियों के जुलूस को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से लखीमपुर-सीतापुर फोरलेन पर ओयल में एक लेन बंद रही। दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े सात बजे तक एक लेन से आवागमन किया गया। मेला शांतिपूर्वक निपटने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। ओयल में दसवां मेला में तमाम लोग शामिल हुए। दोपहर लगभग तीन बजे से लेकर साढ़े सात बजे तक हाइवे की एक साइड बन्द रही। इससे आने जाने वाले सभी वाहनो को एक ही साइड से निकाला गया। सुरक्षा को लेकर खीरी थाना प्रभारी अवनीश सिंह पुलिस बल के साथ ओयल चौकी से बेहजम तिराहे व स्टेशन रोड तक सुरक्षा का जायजा लेते रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: केशवापुर में आज दफन होंगे ताजिया दसवां का जुलूस कस्बे के मोहल्ला महाबीरी, मो. कोतवाली कबाड़ियन टोला, ठठेरन टोला से शुरू होकर शाम लगभग त...