लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 5 -- Lakhimpur Khiri News: पड़रिया तुला। दक्षिणी वन क्षेत्र खीरी के बेलहा सिकिटिहा शारदा नदी के किनारे दलदल व झाड़ियों में फंसे बाघ को रेस्क्यू करने को रविवार को वन विभाग की टीमें मुस्तैद रहीं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे से बाघ की निगरानी व बाघ का रेस्क्यू करने की तैयारी शुरू कर दी थी। जिसके लिए डॉक्टरों की टीम के साथ पिंजड़े सहित अन्य जरूरी सामान भी मंगा लिया गया था। शनिवार को रात होने के साथ अभियान रोक दिया गया था। रविवार की सुबह एक बार फिर से दक्षिणी वन क्षेत्र खीरी के डीएफओ तापस मिहिर की निगरानी में बाघ का रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। शारदा नदी का जलस्तर अधिक होने की वजह और सुरक्षा कारणों से बाघ को ट्रेंकुलाइज करने वाली टीम उसके समीप नहीं पहुंच सकी। जानकारी के अनुसार बेलहा सिकिटिहा ग...