लखीमपुरखीरी, नवम्बर 4 -- Lakhimpur Khiri News: लखीमपुर। छह नबंवर से आठ नबंवर तक त्योहार को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता के निर्देश पर जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे सक्रिय रखने के कड़े आदेश जारी किए गए हैं। त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति, सड़क हादसों अथवा आतिशबाजी व पटाखों से झुलसने की घटनाओं से निपटने के लिए अस्पतालों में विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ​सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में इमरजेंसी वार्ड पूरी तरह से सक्रिय रहें। यह भी पढ़ें- अयोध्या के 56 घाटों पर बिछेंगे 30 लाख दीप, दीपोत्सव तक पुराना सरयू पुल बंद; ट्रैफिक प्लान जारी वहां ऑक्सीजन, मॉनिटर, ड्रिप, बर्न ...