Lakhimpur Khiri News: तेल कोल्हू में फंसकर युवती का हाथ कटा, लखनऊ रेफर
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 3 -- Lakhimpur Khiri News: थाना क्षेत्र के शहीदपुर गांव में कोल्हू मशीन की चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसका हाथ शरीर से अलग हो गया है। परिजन उसे जिला अस्पताल लखीमपुर ले गए, जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया। क्षेत्र के शहीदपुर निवासी साक्षी कोल्हू के पास खड़ी थी। उसके हाथ में कड़ा पहना था। तेल निकालते समय कड़ा चलते कोल्हू में फंस गया और उसका हाथ मशीन की चपेट में आ गया। परिजनों ने इंजन बंद किया, लेकिन तब तक हाथ कट चुका था। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजन निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल ले गए। बताया गया कि साक्षी जन्म से ही अपने नाना के घर रह रही है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.